Sunday 18 August 2019

*500 पंथी के कलाकार एक साथ करेंगे प्रदर्शन* पंथी सृजनकर्ता *देवदास बंजारे सुरता कार्यक्रम मे* भूपेश बघेल होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ पंथी नृत्य अकादमी ( संगठन) भिलाई एवम एम जे आर सेवा संस्थान लहंगा के संयुक्त तत्वाधान मे 26 अगस्त 2019 को मानस भवन दुर्ग मे पंथी के सृजन कर्ता, विदिशो तक पहुँचाने वाले महान कलाकार देवदास बंजारे के पुण्यतिथि पर  सुरता देवदास बंजारे, लोक कलाकार समाजिक समरसता सम्मेलन एवम् सम्मान समारोह का आयोजन  किया जायेगा,  जिसके बतौर  मुख्य अतिथि  प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी होंगे। उनके साथ  आधा दर्जन मंत्री एवम् विधायक  उपस्थित रहेगे। सूरता  देवदास बंजारे  लोक कलाकार समाजिक समरसता सम्मेलन एवम सम्मान समारोह मे छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधाओ के कलाकारों, हस्तियों का सम्मान किया जाना है। जिस पर कलाकारों के नाम से सम्मान दिया जायेगा। कार्यक्रम के संयोजक आर एस बारले ने इस संबंध मे बताया की आयोजन मे विभिन्न पुरुधाऔ के नामकरण से पुरुस्कार व सम्मान दिया जायेगा जैसे गुरुघासीदास समाजिक दलित चेतना सम्मान, मिनिमाता सम्मान, गुरुबालक् दास सम्मान, स्व प्रेम साईमन , लक्षण मस्तुरिया सम्मान,  भक्त माता कर्मा, शहीद वीर नारायण सम्मान, स्व देवदास बंजारे स्मृति सम्मान, पदम भूषण हबीब तनवीर स्मृति सम्मान, दुलार सिंह साव मंदराजी स्मृति सम्मान, स्व खुमान साव स्मृति सम्मान, सुरूज बाई खांडे, स्व मान दास टंडन, स्व झाडुराम देवांगन, स्व लक्ष्मी बाई बंजारे सम्मान, के नाम से सम्मान किया जायेगा। जिसके लिए प्रविष्टिया आमंत्रित किया गया है, इसके साथ ही पंथी कर्मा, सरहुल राउत नाच, सैला, सुआ, डंडा, ककसार, रामधुनि राहस् नृत्य जैसे पारंपरिक कार्यकर्मो की धूम रहेगी। साथ मे 25 पंथी दलों के 500 कलाकारों एक साथ प्रस्तुति भी प्रदान करेंगे, इस हेतु समिति की लगातार बैठको का दौर चल रहा है।

No comments:

Post a Comment