उतई फोटो।प्रेमी ने किया प्रेमिका का गला रेत कर हत्या और खुद अपने आप को भी प्रेमी ने गले पर चलाया चाकू।घटना बीती रात करीब 9 बजे की है।मिली जानकारी के अनुसार उतई नगर के वार्ड 15 बजरंग नगर में रहने वाले रोमन साहू की सुपुत्री रानू साहू के साथ उसी मोहल्ले के रहने वाले युवक रूपेश चक्रधारी का प्रेम प्रसंग चल रहा है।प्रेमी रूपेश चक्रधारी प्रेमिका रानू साहू के घर रात को पहुच गया और दोनो एक दूसरे के साथ बातचीत कर रहे थे तभी लड़की के भाई ने दोनों को देख लिया जिसकी जानकारी अपने माँ बाप को दी।उसके बाद लड़का ने उस कमरे का दरवाजा लगा दिया और लड़की से शादी के लिए जिद करने लगा और लड़की इंकार करने लगी।लड़का ने फिर लड़की के गले पर चाकू टिका दिया,उधर लड़की के माता पिता दरवाजे खोलने के लिए आवाज लगाते रहे लड़की बोली मेरे गले मे चाकू टिका दिया है मैं दरवाजा नही खोल सकती।तब लड़की के पिता रोमन ने इस घटना की जानकारी उतई पुलिस को दी।उनके द्वारा भी दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाया गया लेकिन कोई जवाब नही मिला उतई पुलिस द्वारा दरवाजा को तोड़ा गया तो देखा दोनो अचेत अवस्था में खून से लथपथा पड़े हुए है।दोनो को 112 की मदद से उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।लड़की रानू साहू दो चार बार हिचकी लगाई उसके बाद दम तोड़ दी।लड़का रूपेश चक्रधारी गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार चल रहा है।उतई थाना प्रभारी सतीश पुरिया ने बताया यह मामला प्रेम प्रसंग का है।मामले की रिपोर्ट दर्ज किया जा चुका।मृतिका रानू साहू का पोष्टमार्डम होने के बाद उनके परिवार वालो को शव सौप दिया गया।इस घटना से पूरे नगर में दहशत फैल गई है।


No comments:
Post a Comment