Wednesday, 8 February 2023

बेमेतरा के बोरिया मे दिखेगी, अविरल 48 घंटे चलने वाली 3हजार कलाकारों का रंग महोत्सव

 3हजार कलाकारों का जलसा,बोरिया रंग महोत्सव, अविरल चलेगी 13से


पवन बंजारे



बेमेतरा। बेमेतरा जिले के सबसे बड़े आयोजन बोरिया रंग महोत्सव का आयोजन इस बार 13 एवं 14फरवरी को होने जा रहा है जिसमें दावा किया है कि 48घंटे लगातार चलने वाली यह कार्यक्रम प्रदेश भर प्रथम कार्यक्रम होगी जिसमें 3000हजार कलाकारों का एक साथ जलसा देखने को मिलेगा,साथ में विशाल मंडई मेला का भी आयोजन होगा है ,आयोजन सतनाम संगम पंथी दल बोरिया होंगे

दो दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रथम दिवस सतनाम चौका, चिकारा वादन, फ़ाग गीत, रामधुनी, राहस नृत्य,रावत नाच,पंडवानी पंथी नृत्य, करमा,खंजेरी वादन, जस झांकी, आलहा गायन,अखाड़ा, नाचा गम्मत जैसे विधाओं की प्रदर्शनी होगी। दूसरे दिन  भी इसी क्रम में रामधुनी, मांदरी, खड़ेसाज, बांस गीत, गोडी नृत्य,पंथी, देवार गीत,कक्सार नृत्य, 


*दोनों दिन प्रदेश भर के हस्तियों का होगा सम्मान* 


प्रथम दिवस में पुरोधा सम्मान में डॉ अजय मोहन, डॉ देवेश कुमार डहरिया, डॉ चूरामन मजरेकर, डॉ गुलशन मंडले,दुकालू यादव,अमृता बारले,मनीष पारख, अप्पल नायडू,दुक्लहा राम सिन्हा, सुधाकरन दास कौशल,गोकुल प्रसाद बंजारे, कौशिल्या नरोत्तम देशलहरे, डॉ पी बाल किशोर,योगेश तिवारी, एच डी रात्रे,हेमंत सांग,खेमचंद भारती,कुलेश्वर सिंह कुर्रे,सुखदेव टंडन,जानकी प्रसाद कुलस्त,दशरथ नेताम,बंशी लाल सोरी,राजूलाल नेताम,द्वारिका पाल, सुधे बंजारे,रजनी आनंद यादव,डेविड निराला,आगर आनंद,कांति आनंद, गौकरण दास बघेल, अमोलदास टंडन,दिनेश जांगड़े,रोशनी यादव,चूरामन दास बघेल,लहरे दीवाना,,इनके साथ ही ज्योतिबा बाई फुले सम्मान एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान भी समिति द्वारा किया जाएगा 


*ये होंगे अतिथि* 

 प्रथम दिवस में बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा,जिला सहकारी बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेंद्र साहू,बी आर बंजारे,जगनिक यादव,आशा संतोष यादव,हीरादेवी वर्मा,रामेश्वर देवांगन,राजबिहारी कुर्रे,भारत भूषण कुर्रे, कौशिल्या देशलहरे,द्वारिका पाल होंगे वहीं दूसरे दिन दुर्ग संसद विजय बघेल,अवधेश सिंह चंदेल,पद्मश्री अजय कुमार मंडावी,अजय तिवारी,अन्य लोग अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


*ये है आयोजन समिति में प्रमुख* 


सतनाम संगम पंथी दल के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम  में मुख्य संयोजक पद्मश्री आर एस बारले है वहीं अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार टंडन,मुक्तरण कोसरे,आत्माराम बघेल,हेवेंद्र कुर्रे,राजकुमार,सुश्री अमृता बारले ,भूपेंद्र चाणक्य, टूमन जांगड़े,भगवान दास टंडन,भोज बंजारे होंगे।

No comments:

Post a Comment