Tuesday, 17 April 2018

दुर्ग सम्भाग में पहली बार सतनामी समाज का बड़ा आयोजन ,40 जोड़ा बंधेंगे शादी के बंधन में मंत्री विद्यायक समेत सभी जनप्रतिनिधि घराती ,बराती

 गुरु घासीदास गुरुद्वारा सेवा समिति उतई द्वारा दुर्ग संभाग स्तरीय सामाजिक सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन 19 अप्रैल को दशहरा मैदान उतई में किया गया है। जिसमे समाज के 40 जोड़े परिणय सूत्र में बधेंगे। नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देने महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू, सांसद ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, विधायक सांवलाराम डाहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, उपाध्यक्ष थानुराम साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ललित चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी चंद्राकर, उपाध्यक्ष कुलदीप सैनी, समाजसेवी राजेन्द्र साहू सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने बताया कि सतनामी समाज द्वारा पहली बार सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 40 जोड़ो का आदर्श विवाह होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 चुलमाटी के साथ होगा। 11 बजे मायन दोपहर 1 से 2 बजे तक भोजन अवकाश, 2 बजे बारात स्वागत, 3 बजे आशीर्वाद समारोह तथा 5 बजे विदाई का कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे से लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर वधुओ के लिए अलग अलग जगह रस्म अदायगी की व्यवस्था की गई है। सभी के लिए अलग अलग मंडप तैयार किया गया है। वर पक्ष तथा वधु पक्ष मंगल भवन में हल्दी का रस्म पूरा करेंगे। दोपहर 2 बजे मंगल भवन से 40 दूल्हों की एक साथ बारात निकलेगी। जो गुरुद्वारा से पूजा अर्चना कर नगर के विभिन्न जगहों से होते हुए कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुचेगी। यहाँ पर बारातियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा। पश्चात फेरे का रस्म होगा। आशीर्वाद समारोह होगा। सभी जोड़ो को महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के तहत गृहस्थी का सामान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। श्री गायकवाड़ ने बताया कि आयोजन में उतई के आसपास के 30 गांव के सामाजिक लोग आयोजन की मेजबानी करेंगे। इस दौरान सामाजिक सम्मेलन भी होगा। जिसमें समाज के धर्मगुरुओ सहित सामाजिक लोगो को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में 10 हजार लोगो के बैठने की व्यवस्था की गई है। पेयजल व भोजन का इंतजाम भी कार्यक्रम स्थल में रहेगा।
40 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र

No comments:

Post a Comment