छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट युनियन के जिला अध्यक्ष पवन बंजारे ने अपनी जिले के टीम के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार माना है, जिसमे मुख्यमन्त्री ने तत्काल पत्रकार सुरक्षा कानून बंनाने पहल की है। और इस पर अधिकारियो को आवश्यक निर्देश अवम् तैयारिया करने व नियम बंनाने आदेशित किया है , उनके इस कदम का जर्नलिस्ट युनियन के जिला अध्यक्ष पवन बंजारे ने कहा की, पत्रकारो के बहुप्रशिक्षित मांग को मुख्यमन्त्री द्वारा पूरा करना एक ऐतिहासिक निर्णय हो सकता है जिसमे सभी पत्रकारो का सम्मान एवम निष्पक्षता पूर्वक पत्रकारिता करने हेतु स्वतंत्र रहेंगे। इस कानून के लिए हमारे संगठन ने कई बार मांग पत्र दिया था। साथ कांग्रेस के टि एस सिंहदेव को भी अपने घोषणा पत्र मे शामिल करने का आग्रह किया था। जिस पर कांग्रेस के घोषणा पत्र मे शामिल कर हमारी भावनाओ का सम्मान किया था। आगे बढ़ाते हुए इस पर अमल करने की तैयारी भी प्रसंसनीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हम तहे दिल से स्वागत करते है। जिससे पत्रकारो की उत्पीडन के निवारन और विषम परिस्थितियो मे काम करने वालो पत्रकारो के समग्र हितो को कानून के रूप मे लागू किया जाएगा,जिससे पत्रकारो के स्वत्रता एवम निस्वर्थता दिखाई देगा। इस कानून पर दुर्ग ग्रामिण पत्रकार संघ के अध्यक्ष रोशन सिंह बमभोले ने भी इस कानून का स्वागत करते हूये कहा है की यह कानून मिल का पत्थर शाबित होगा, जिसमे किसी प्रकार दबाव नही होगा। ,,,,,,,, उसी प्रकार पाटन पत्रकार संघ के बलराम यादव ने कहा की पत्रक्रारो के अधिकारो के लिए कानून बनाने वाली ये पहली सरकार है जिस ने पत्रकारो के दर्द को समझ कर उनकी सुरक्षा हेतु कानून बनाने पहल की, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हम स्वागत करते है।। इस कानून के पास होते ही जर्नलिस्ट युनियन के जिला अध्यक्ष पवन बंजारे ने कहा की इस कानून के लिए मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल का एक कार्यक्रम मे बुला कर सम्मान करेंगे, आभार प्रकट करेंगे, इस प्रेस वार्ता मे पवन बंजारे, रोशन सिंह बमभोले, राजेश बंजारे, लेखराम सोनवानी, माखन साहू, संजय साहू, ईस्वर साहू, राजेंद्र साहू, कुलेश्वर प्रसाद, सतीश बौद्ध, किशोर साहू, द्वारिका साहू, तोरण ठाकुर, गुमेश्वर् साहू, सहित कई पत्रकार शामिल थे।

No comments:
Post a Comment