Saturday, 19 January 2019

कल मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल 10 बजे भिलाई मे, सतनामी अधिकारी कर्मचारी मंडल के सम्मान समारोह मे होंगे शामिल, कई मंत्रियो और विधायको का होगा सम्मान

शासकीय सतनामी अधिकारी कर्मचारी मंडल भिलाई नगर तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री , कैबिनेट मंत्री सहित कई विद्यायक एवम स्वजातीय विधायको का संम्मान समारोह का आयोजन। भिलाई सतनाम भवन में 20 जनवरी दिन रविवार को करने  जा रहे  ।मंडल के अध्यक्ष  एस एल मिर्चे ने हमे बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल मुख्यातिथि होंगे,वही विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू,डॉ शिवकुमार डहरिया, गुरु रूद्रकुमार, तथा विधायको में  मुंगेली विधायक,पुन्नूलाल मोहले जी,मस्तूरी विद्यायक कृष्णकुमार बांधी जी,दुर्ग विधायक  अरुण बोरा जी,डोंगड़गढ़ विद्यायक भुनेश्वर बघेल जी,नवागढ़ विधायक गुरुदयाल बंजारे जी,बिलाईगढ़ विद्यायक चंद्रदेव राय जी, सारंगढ़ विद्यायक उतरी गणपत बघेल, पामगढ़ विद्यायक इंदु बंजारे, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकसरगम की प्रस्तुति भी रखि गयी है।

No comments:

Post a Comment