Wednesday, 9 January 2019

उतई अंचल मे रहेगा, पँथी दलों की धूम्, 12 जनवरी को होगा पांच जगहो पर पंथी नृत्य स्पर्धा

उतई अंचल मे रहेगा,  पँथी दलों की धूम्,  12 जनवरी को अंचल मे होगा पंथी नृत्य स्पर्धा का आयोजन
उतई। सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु गुरुघासीदास बाबा जी के बताए रास्ते को गीतों मे पिरोकर नृत्य के साथ प्रस्तुत करना ही पंथी नृत्य कहलाता है। जो बहुत ही मनमोहन एव आकर्षक होता है। पंथी विश्व मे सबसे तेज नृत्य के रूप में जाना जाता है। इसलिए पंथी छतीसगढ़ मे सर्वाधिक  प्रचलित है। अंचल मे 12 जनवरी को   उतई, खोपली, घुघसीडीह, उमरपोटी और पतोरा मे भव्य छतीसगढ़ स्तरीय एक दिवसीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। विदित हो कि 11 जनवरी को दुर्ग जिले का सबसे भव्य उतई मंडई का आयोजन होगा। जिससे आसपास के गावो मे मेहमान बड़ी संख्या मे पहुँचते है। फलस्वरूप पास के गांवों में पंथी स्पर्धा का आयोजन होता है। घुघसीडीह मे प्रथम पुरस्कार  5001 से लेकर पंचम तक, उतई मे प्रथम 7 हजार से लेकर षष्ठम तक, साथ मे चांदी का जैतखाम,  पतोरा मे प्रथम 5 हजार से  चतुर्थ तक, उमरपोटिॆ मे प्रथम 7हजार से षष्ठम तक पुरुस्कार रखा गया है। जिसका आयोजन स्थानीय  सतनामी समाज द्वारा आयोजित होगा।  जिसमे प्रमुख रूप से  दिवाकर गायकवाड,रेखराम कोठारी,  भूषण कौशल, किरण कौशल,पूरण देशलाहरे, विष्णु देशलाहरे, आदि प्रमुख है। इस कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे पतोरा मे केबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार्, कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया, वही घुघसीडीह मे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि होंगे। उमरपोटी मे सोमेश गुरु का आगमन, सहित उतई मे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आगमन होना है।

No comments:

Post a Comment