Friday, 20 September 2019

असहाय बच्चो को गोद ले, पढ़ाई का खर्चा भी करेगी, उतई सोसायटी- रूपनारायण शर्मा

किसानों को जैविक खेती अपनाना चाहिए- गौरी चन्द्राकर

उतई सोसाइटी में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया
लाभांश के रूप में टिफिन डब्बा का वितरण किया
उतई । सहकारी समिति उतई में खाद गोदाम का लोकार्पण व वार्षिक आमसभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत किसानों को लाभांश के रूप में टिफिन का वितरण किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उतई नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी चन्द्राकर थी। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा ने की। कार्यक्रम में पुरई सरपंच सुखीत यादव, समिति के उपाध्यक्ष दिनेश देशलहरे, खोपली सरपंच फत्तेलाल वर्मा, भरत चंद्राकर, जनपद सदस्य राजकुमार मांडले विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि गौरी चंद्राकर ने कहा कि  छत्तीसगढ़ के किसान आज भी जागरूक नही हुए है। मैं चाहती हु की किसानों का जीवन बीमा भी हो। ताकि घटना दुर्घटना की स्थिति में उन्हें मुआवजा मिल सके। साथ ही किसान अपने खेतों की उर्वरा सक्ति  को बनाकर रखे। साथ ही घर घर मे पौधा रोपण किया जाना चाहिए। किसानो को अब जैविक खेती की ओर आगे बढ़ना चाहिए। ताकि खेत की उपज छमता में वृद्धि हो। अध्यक्षीय उदबोधन में उतई समिति के अध्यक्ष रूपनारायण  शर्मा ने कहा कि  यह कृषक सस्था है।जिसमें आप सभी का सहयोग मिल रहा है।अब हमारी सोसाइटी खाद, बीज, के अलावा दवाई का भी वितरण करेगा। ताकि किसानों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।समिति द्वारा कई माध्यमो से    किसानो को जागरूक करने का प्रयास कर रही है । कार्यक्रम के  विशेष अतिथि  पुरई सरपंच सुखीत यादव थे। कार्यक्रम का सुभारम्भ भगवान बलराम के तैल चित्र पर पूजा अर्चना व माल्यार्पण कर किया गया।अतिथियो के स्वागत के बाद समिति के प्रबन्धक गिरधर सोनी ने वर्ष 2018-19 के आय ब्यय की जनाकारी दी। साथ ही   धान खरीदी केन्द्र पुरई में नवनिर्मित दो सौ मीट्रिक टन  खाद गोदाम का लोकार्पण भी अतिथियो के द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा ने  सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। साथ ही आम सभा  में  किसानों के  सुझाओ पर परिचर्चा की गई।जिसमें किसान  गन्नू राम साहू,घुरउराम चन्द्राकर, लक्षमी नारायण चन्द्राकर सहित अन्य किसानों  ने अपनी अपनी बात रखी।कार्यक्रम में किसानों को सासन के योजनाओं की जानकारी श्रीमतीं सुष्मिता मिश्रा, कृषि विसातार  अधिकारी व श्रीमतीं पुष्पा रामटेके ग्रामीण कृषि विसातर अधिकारी ने दी। अंत मे किसानों को लाभांश स्वरूप  खाना टिपिन डब्बा का वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से  जनपद सदस्य राजकुमार माण्डले, समिति उपाध्यक्ष दिनेश देशलहरा, गीताबाई साहू, खुमान सिह साहू, माधोलाल साहू, सियाराम साहू, इन्द्रभूसन साहू, अस्वनी वर्मा, डिकेन्द्र हिरवानी, चिंतामणि गजपाल, टिकेस्वरी साहू, रामकृष्ण साहू,भरत लाल चन्द्राकर, जीवन लाल साहू, साखा प्रबन्धक टी एल चन्द्राकर, तोसन साहू, विष्नु देशलहरा, सुखित यादव, सुनीता शर्मा, पुरेन्द्र वर्मा, मनीराम यादव , गिरधर सोनी, सन्तोष यादव, जागेस्वर साहू, गणेश साहू, तिलक साहू, जीवन लाल चन्द्राकर, कमलेश गजपाल,सन्तोष साहू, सेलूद सोसाइटी के प्रबंधक लक्षमी नारायण चन्द्राकर, सहायक रोमनदास वैष्णव,मोहित अमृत, कुमार साहू, बंसीलाल, जीवन लाल साहू, राजेश गजपाल, भोला राम कोसरिया, जामवंत गजपाल, आनन्द राम , नीलाम्बर साहू, नेमा बाई साहू, लखनलाल साहू  अरुण साहू सहित अन्य किसान व ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनीलाल यादव व आभार प्रदर्सन डिकेन्द्र हिरवानी ने किया।

No comments:

Post a Comment