Sunday, 1 December 2019

अब गुरुपर्व के रूप मे मना रहे महीने भर गुरु घासीदास जयंती, सोसल मीडिया मे छाये बाबा जी

दिसम्बर  महीना को मना रहे गुरुपर्व ,समाज की मांग दिसम्बर भर बन्द रखे शराब दुकान _______________________________सतनामी समाज मना रही दिसम्बर महीने को गुरुपर्व के रूप में  , समाज की सरकार से मांग पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिलाया विचार करने का भरोसा।                        पवन बंजारे, उतई।  मनखे मनखे एक समान 'जैसे महान विचार देने वाले व सतनाम पंथ के प्रवर्तक संत गुरुघासीदास जी की जयंती  18 दिसम्बर को प्रदेश के साथ पूरे देश मे मनाया जाता है । चूंकि दिसम्बर महीने में जयंती होने के वजह से  उनके मानने वाले खास कर सतनामी समाज के लोग  पूरे दिसबंर महीने को गुरु जी के जयंती के रूप में मना रहे है । यह एक तरह से समाज सुधार के दिशा में अच्छा कदम है ,विभिन्न समिति के नाम गुरु पर्व की महीना मना रहे है  इसलिए सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों ने दिसम्बर महीने भर शराब बंदी की मांग शासन से की है ,इस महीने में समाज के लोग सादा भोजन,उच्च विचार,पशुओ पर अत्याचार को रोकने  जैसे  विभिन्न  विचारो आत्मसाद करने की प्रवृति इस महीने के पहली तारीख से चालू हो जाता है । गुरु घासीदास जी के जयंती की रूपरेखा बनाना ,घरो की सफाई ,लिपाई पोताई ,नए कपड़े खरीदने की शुरुवात इस महीने से शुरू हो जाता है ।।                                               गुरु पर्व को लेकर सोसल मीडिया में बधाई का दौर भी चल रहा है,विभिन्न संगठन व विभिन्न समितियो के मध्यम से बधाई संदेस चल रहे है।सतनामी समाज के पदाधिकारी प्रदीप बंजारे ने हमे बताया कि हमारे समाज के व्यक्ति अब जागरूक हो चुके है इसलिए अब सिर्फ 18 दिसम्बर को न मना कर बल्कि पूरे महीने भर से जयंती की तैयारी,बाबा जी के विचारों को अपनाया ,मांस सेवन न करना,मकानों की सफाई सहित विभिन्न क्रियाकलापो को दिसम्बर के पहले तारीख से गुरुपर्व के रूप में मना रहे है ।।इसी तरह गुरु घासीदास गुरुद्वारा उतई के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने हमे बताया कि दिसबंर महीने को पूरे छतीसगढ़ में गुरुपर्व के रूप जनता स्वीकार कर रही है ,गुरुद्वारे में आज से गुरु वंदना सहित जयंती की तैयारी की परंपरागत शुरुवात हो जाती है ।
_____________________________________________________________ दिसम्बर महीने हमारे गुरु जी के जन्म हुआ था इसलिए यह महीना हमारे लिए पवित्र होता है , सरकार से गुजारिश करते है कि इस महीने शराब बंदी करे।चुकी यह गुरु पर्व में सतनाम भवन में प्रतिदिन वंदना का कार्यक्रम होता है                                  एस के केशकर    ,अध्यक्ष सतनाम भवन सेक्टर 6 भिलाई।_________________________________________ _____________________________ गुरु महीना आते ही हमारे ग्राम में रोज पंथी की गूंज शुरू हो जाती  है प्रतिदिन  बाबा जी के उपदेश को पढ़ के भी सुनाया जाता है ।जिससे समाज मे फैले जातिवाद दूर हो सके ,शासन से मांग करेंगे कि वे शराब बंदी इस महीने भर करें।         ,,,,, चंद्रशेखर बंजारे,,,, सतनामी समाज ,धनोरा ______________________________________________________________________________________________ पूरे पाटन तहसील में बाबा जी के जयंती के अवसर पर  जगह जगह पंथी की शुरुवात करते है साफसफाई व गुरु के बताए मार्ग पर चलने हेतु दिसम्बर महीने के पहली तारीख से प्रेरित करते है ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,सोहन बघेल ,अध्यक्ष सतनामी समाज पाटन                   ______________________________________________________________________________________________ 1 दिसम्बर से पूरे गांव में साफ सफाई सहित शाम को प्रत्येक समाजिक घरो में दीपक जला कर गुरुपर्व की शुरुवात करते है।  अच्छा होता शासन शराब बंदी इस महीने भर करती।                       बुधरामदास टंडन,अध्यक्ष सतनामी समाज ,डुंडेरा __________________________________________________________________________________________ दिसम्बर महीने से विगत वर्षों से बाबा जी के जयंती को मनाने का प्रयास कर रहे है , इस महीने में समाज मे जागरूकता लाने ,रक्तदान रोजगार हेतु कार्यशाला ,सहित घरो की सफाई व गुरुवंदना ,आज से प्रतिदिन करते है ,,,,,,,,,,,,,,,,,, मानसिंह राय ,अध्यक्ष ,सतनाम युवा विंग ,भिलाई -_____________________________________________________________ आज से ही गुरु पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई देते हुए  डूमरदिह में सतनाम गुरु वंदना व सतनाम रैली की शुरुवात हुई है ,गुरु घासीदास बाबा के मनखे मनखे एक समान के विचार धारा को आगे लाने का प्रयास करते है ,,,, अच्छा होता शासन शराब बंदी इस महीने जरूर करे,,,,,                                    धर्मेंद्र बंजारे, सतनामी समाज डूमरडीह।    __________________________________________________________   अलग से।       ____________________________   _जानकर यह खुशी हुई कि कोई समाज अपने आप को विकसित कर सुधारने का प्रयास कर रहा है ,बाबा जी सतनामी समाज  के नही वरण सम्पूर्ण विश्व के गुरु है ,पूरे महीने बाबा जी के विचार को समर्पित करते हुए शराबबंदी पर  कैबिनेट में चर्चा करूँगा                         ताम्रध्वज साहू , गृह , धर्मस्व जेल , मंत्री छत्तीसगढ़ शासन।                           ______________________________ समाज की मांग  जायज है बाबा जी के विचारों को मैं प्रणाम करता हूं, दिसम्बर महीने में शराब बंदी की जाए ।।               विजय बघेल ,सांसद, दुर्ग

1 comment:

  1. sir jee sabse pahle apko or apke sampurn parivaar ko guru parv avm 18 disamber ki hardik dil se badhai ho
    & sadar satnam.
    Mai bhee ik saamajik prani hone ke naate mai apke samakcha ik vichar rakhana chahta hoo ki is guru parv ke 1se lekar 31 dicamber tk koi koi chetra me sharb dukane band krane ka jo nirnay liya gya hai vo bhut hee sarahniiy kary hai jiske mere satnami bhaiyo ko badhai or good luck lekin agar iske saath saath is beech m agar kisi ke parivaar m kisi parijan ka akasmik nidhan yaa kisi bhee prakar ka nidhan yaa swargwash ho jaata hai to saamaj me vyaapt jo puraani rudhivaadi hindu dharm ke anurup kiye jaane vaale mundan sanskar or mrityu bhooj ka ayojan karvaya jaata hai vo haamre satnami samaaj ke mujhe anuchit lagta hai kyoki satnam dharm me kisi bhee prakar ki mundan sanskar avm mrityu bhooj kaa koi niaym nahee hai jo ki yah sb kary hamaare samaaj me abhee bhee ho rha or jo log is niyam ka anupalan nhee krta usko samaaj se hamesh ke lia baheeskrit kiyaa jaaye yah mujhe kadaapi uchit nhee lgta.mere vichar se yah niyam ka sabhee satnaamee smaaj ko tyaag kr smaaj ko ik nyee disha or dashaa ki or agrasar hone ke lia dhyaan dena chaiye .agaami varsh yaa isee saal ke guru parv me is samasya ko saamaajik meeting lekar har gaanv shahar prdesh me meeting sabhaa ka ayoojan karke is vichhar ko prabal bhuumat ke saath isko sampurn satnaami samaaj m prastav ko likhit parit kiyaa jaana chaiye .taaki agaami bhavishya hame avm hamare aane vaali new genration youvaa pidi ko is rudhivaadi bhraman nirmit parampara se hamesh ke lia aajaadi mil sake or smaaj me nya sudhar ho sake. Satnam satnam.

    ReplyDelete